सुना है
गाव के उस पार
कुछ लोग आए हैं
कहते हैं
देश को बदलेंगे
पर क्या वह
हमसे भी पूछेंगे
हमें क्या चाहिए
क्या वह
हमें भी कुछ करने देंगे
अपने भविष्य के लिए
क्या वह
हमें भी लिखने देंगे
अपनी कहानी?
सुना है
देश बदल रहा है
पर क्या हम भी बदलेंगे
देश के साथ
- Diary of a Oxymoron